रामगढ़, जनवरी 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में चैनगड़ा ओवरब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियत्रित होकर पलट गई। घटना शनिवार की है। स्कॉर्पियो (जेएच01सीडब्लू-2423) भदानीनगर की ओर से आ रही थी। ओवरब्रिज पार करने के बाद स्कॉपियों अनियंत्रित होकर पलट गई। हालाकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इधर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के चालक भदानीनगर चिकोर निवासी कालेश्वर बेदिया ने बताया कि वे परिवार की महिलाएं व एक बच्चे के साथ रामगढ़ जा रहे थे। चैनगड़ा ओवरब्रिज पार करने के बाद एक बाइक एकाएक सामने आ गई, जिसे बचाने के क्रम में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.