खगडि़या, जुलाई 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता एनएच 31 के चैधा के निकट शनिवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छात्र सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान महेशखूंट की ओर से खगड़िया की ओर आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने छात्र को जोरदार ठोकर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी स्थिति में छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.