झांसी, फरवरी 17 -- झांसी, संवाददाता मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। सोमवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी चैत्र यानी मार्च महीने सी तप उठी। तमतमाए सूरज से हरकोई किनारा करता दिखा। अधिकतम पारा 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का ताप भी सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 14.6 पर टिका गया। जिससे रात भी गर्माहट बढ़ गई। सोमवार सुबह से मौसम बेहद तल्ख रहा। 6.50 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद लगातार सूरज के तेवर उग्र होते गए। 9.30 बजे से शहरी छाते की ओट में नजर आए। 10.30 बजे फुटपाथी दुकान प्लास्टिक से छांव करते दिखे। वहीं 11.30 बजते ही सूरज के तेवर और सख्त हो गए। धूप इतनी कड़ी थी कि लोग हाथ बंद दस्ताने, छाते की ओट में दिखे। 2.30 बजे अधिकतम ताप 32.2 डिग्री पर टिक गया। जो शाम 4.30 बजे तक एक ही स्थिति में रहा। शाम 5.30 बजे भी मौसम में गर्माहट महसूस की गई। इस बीच लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.