संवाददाता, मार्च 21 -- अयोध्या में रामलला के प्राकट्योत्सव की तैयारियां तेज हो गयी है। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय बताते हैं कि इस बार वासंतिक नवरात्र आठ दिन का ही होगा। इसके कारण कलश स्थापना के साथ विविध ग्रंथों का पारायण 30 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होगा। फिर भी नौ दिवसीय रामकथा का शुभारम्भअंगद टीला परिसर में 29 मार्च से ही कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज रामकथा की अमृत वर्षा प्रतिदिन सायं चार से सात बजे तक करेंगे। उधर रामलला के प्राकट्य की पावन बेला में उन्हें फूल बंगले में विराजित किया जाएगा।एक लाख राम मंत्र से दी जाएंगी यज्ञकुंड में आहुतियां 30 मार्च से कलश स्थापना के साथ श्रीमद वाल्मीकि रामायण, श्रीमद रामचरित मानस व अध्यात्म रामायण का पारायण के अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.