जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर रविवार को शहरभर में श्रद्धा और भक्ति का उत्साह दिखा। मंदिरों और पंडालों में माता सिद्धिदात्री की पूजा विधि-विधान के साथ हुई। कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही पुष्पांजलि के लिए भी श्रद्धालु मंदिर एवं पंडालों में पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ साकची मनोकामना मंदिर, शीतला मंदिर, साकची दुर्गाबाड़ी, भुवनेश्वरी मंदिर (टेल्को), कदमा रंकिणी मंदिर और अन्य देवी मंदिरों में देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को हलवा-पूरी और चने का भोग अर्पित कर दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवमी पूजा के बाद विभिन्न स्थलों पर हवन किए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भोग वितरण में दिखी आस्था शहर की विभिन्न पूजा समितियों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.