देहरादून, मार्च 30 -- चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। एक सप्ताह के अंदर ही फल 15 से 25 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। फल कारोबारियों की मानें तो आने वाले दिनों में इनके दाम में और उछाल आ सकता है। नवरात्र में लोग उपवास के दौरान फलाहार लेते हैं। विभिन्न मंदिरों में भी प्रसाद के रूप में फल चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में अभी से मंडियों में फलों की डिमांड आने लगी है। इस कारण फलों के रेट में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि, मंडी और फुटकर की कीमतों में काफी अंतर है। मंडी-फुटकर की कीमतों में अंतर:धर्मपुर मंडी में संतरे और अंगूर के दाम में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई। सेब और अनार 250 रुपये किलो तक पहुंच गया है। अभी तक दोनों के दाम करीब 200 रुपये किलो चल रहे थे। फुटकर में अंगूर सप्ताहभर पहले 100 रुपये किलो बिक रहा था, जो 120 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.