बागपत, अप्रैल 1 -- चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी और तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर परिवार की समृद्धि की कामना की। घरों में पूजन कर भजन और कीर्तन किया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पंडित गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। इसकी वजह एक तिथि का क्षय होना रहा। उन्होंने बताया कि मां का ब्रह्मचारिणी स्वरूप काफी शांत और मोहक माना जाता है। जो व्यक्ति मां के इस रूप की पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। माता का यह रूप ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। श्रद्धालुओं को पीले रंग के वस्त्रत्त्धारण कर मां की पूजा करना अत्यंत शुभ रहता है। मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.