मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मीनापुर। नेउरा में शनिवार को चैत्र नवरात्र को लेकर कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालु बूढ़ी गंडक के रघई घाट में जलबोझी की। इस दौरान राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान, राधे-कृष्ण, शंकर-पार्वती और भारत माता की झांकी निकाली गई। रविवार को कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हो जाएगी। आठ अप्रैल को रावण, कुंभकरण और मेघनाथ दहन के साथ नवरात्र का समापन हो जाएगा। इस मौके पर यजमान लक्ष्मी नारायण कुमार, प्रमुख राधिका देवी, अनिकेत गुप्ता, वसंत कुमार, अनील कुशवाहा और राजेश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.