नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। रविवार सुबह घरों में कलश स्थापना के साथ लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की। मंदिरों में भी श्रृद्धाजंलियों की अधिक भीड़ रही, जिसको देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए। कई जगहों पर हवन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। घरों में रविवार सुबह पांच बजे से ही चैत्र नवरात्रि को लेकर चहल-पहल होने लगी। साफ सफाई और स्नान करने के पश्चात लोगों ने माता की चौकी सजाना शुरू किया, जिसके लिए पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और अक्षत अष्टदल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की। कलश में पानी, गंगाजल, सिक्का, रोली, हल्दी गांठ, दूर्वा, सुपारी डालकर कलश स्थापित किया गया। साथ ही, कलश में पांच आम के पत्ते रखकर उसे ढका गया और ऊपर से नारियल में कलावा बांधकर रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.