कोडरमा, अप्रैल 1 -- जयनगर। प्रखंड के बिगहा में आयोजित चैत्र नवरात्रि यज्ञ को लेकर को भव्य कलश यात्रा निकली। इसका उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काट कर और कलश देकर किया। 551 कन्याओं और महिलाओं ने यज्ञ मंडप से माथे पर कलश उठाकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए उत्तर वाहिनी बराकर नदी घाट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य के द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कलश में जलभराव किया। वहां से कलशधारी महिलाओं ने पुनः भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया। मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि आप सभी शुद्ध और शात्विक मन से भगवान की कथा का श्रवण कर अपने जीवन में अमल करें, तभी मानव जीवन की सार्थक होगा। इस तरह के आयोजन से सारा वातावरण भक्तिमय और शुद्ध होता है। मौके पर जिप उपाध्यक्ष निर्माला देवी, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, पंसस भुवनेश्वर यादव, भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.