वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शहर के रवींद्रपुरी कॉलोनी की लेन नंबर पांच। खुले अंबर के नीचे 'नीलांबर के मुक्ताकाशीय परिसर का वातावरण गुलाबी-गुलाबी है। सफेदी के बीच गुलाबी ठसक बिखेरती यह रंगीनी पहनावे से लेकर साज शृंगार तक में नजर आ रही है। सफेद कुर्ता-पायजामा, सफेद दुपलिया टोली और गुलाबी दुपट्टा ओढ़े पुरुषों की जमात एक दूसरे से गलबहियां कर रही है तो गुलाबी रंग के जुदा-जुदा अक्स वाली साड़ियां पहने महिलाओं का समूह जूड़े में वेणी गुलाब और रजनीगंधा के फूलों की वेणी सजाए माहौल का आनंद ले रही हैं। यह नजारा शनिवार की शाम आयोजित गुलाब बाड़ी का है। चैत्र के महीने में चैतुआ गुलाब की मादक सुगंध के बीच चैती का सुमधुर गायन इस माहौल में मौसम की खुमारी का पूरा असर छोड़ रहा है। कला प्रकाश की ओर से बनारस बीट्स के सहयोग से आयोजित गुलाब बाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.