गुमला, फरवरी 14 -- गुमला। श्रीचैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से शनिवार को एसएस हाई स्कूल रोड स्थित देवी मंदिर परिसर में महा रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। पंडित आचार्य हरिशंकर मिश्रा के साथ पं.राज किशोर पाठक, पं. शैलेश मिश्रा व पं.मुरारी मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।पूजन में जजमान के रूप में राजेश गुप्ता व प्रियंका गुप्ता तथा क्षितिज कुमार व श्वेता चौरसिया उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दुग्ध अर्पित कर सुखी पारिवारिक जीवन, मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं संतान प्राप्ति की कामना की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी,सचिव सरजू प्रसाद साहू सहित अनेक सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.