रांची, मार्च 31 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को बचरा बाजार टांड स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा के द्वितीय रुप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में पुजारी विनय कुमार पांडेय और मुख्य यजमान सुदामा सिंह के द्वारा नवरात्र पाठ लगातार दूसरे दिन किया गया। इसके अलावा बीओसीएम हनुमान मंदिर परिसर में पुजारी नरेश मिश्रा, बचरा रामजानकी मंदिर में पुजारी विकास कुमार पाठक, पिपरवार क्षेत्र के वनबीआर कॉलोनी में पुजारी शिवनंदन पांडेय के द्वारा नवरात्र पाठ के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा-अर्चना की गई। चैती दुर्गा पूजा को लेकर पिपरवार क्षेत्र के लोगों के बीच काफी उत्साह रहा। चैती दुर्गा पूजा को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.