दुमका, फरवरी 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। बड़ा बांध चैती छठ पूजा समिति की बैठक रविवार को उत्तम कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चैती छठ पूजा को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। चैती छठ पूजा के दौरान छठव्रतियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। उत्तम कुमार गुड्डू ने बताया कि इस वर्ष चैती छठ पूजा का शानदार 27वां वर्ष है। 22 मार्च को कद्दू भात, 23 मार्च को लोहंडा खरना, 24 मार्च को पहली अर्घ्य एवं अर्घ्य के बाद संध्या 6 बजे से छठ माता का विशाल जागरण। साथ में आकर्षक झांकी एवं 25 मार्च को दूसरी अर्घ्य होगा। महाप्रसाद का वितरण बड़ा बांध चैती छठ पूजा समिति की ओर से सभापति भवन से किया जाएगा। छठ व्रतियों के लिए निशुल्क दूध, दतवन, घी, रुई, माचिस, गंगाजल अगरबत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री सभापति भवन से निशुल्क किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.