मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। चैती छठ व्रतियों ने गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर के गंगासागर, चकदह सहित विभिन्न तालाबों पर छठ व्रतियों ने चैती छठ किया। इस दौरान छठ गीतों से घर आंगन व छठ घाट गूंज रहा था। इससे पूर्वसुबह में लोगों ने छठ घाटों की साफ सफाई की। शुक्रवार को सुबह में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर चैती छठ व्रत समाप्त होगा। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंकज झा शास्त्री ने बताया कि चैती छठ व्रत सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस व्रत को करने से संतान की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। छठी मैया को संतान सुख देने वाली देवी माना जाता है। इसलिए खासकर महिलाएं यह व्रत पूरी श्रद्धा से करती हैं। कहा जाता है कि सूर्य देव की कृपा से ही कर्ण महान योद्धा भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.