मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- मोतिहारी,हिप्र.। जिले में पहली बार पकड़ीदयाल प्रखंड के चैता आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नेशनल असेसमेंट के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक से पुरस्कृत किया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी भारत भूषण ने बताया कि पकड़ीदयाल प्रखंड के चैता स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र) में 144 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं । 14 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की जाती है। पूर्व में जिला व राज्य की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जा चुका है । जहां व्यवस्था बेहतर पाए जाने पर इसे राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने विशेष रूप से बाह्य रोगी सेवा, परिवार कल्याण सेवा, नि:शुल्क दवा वितरण, पैथोलॉजी जांच और टीकाकरण सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। स...