गिरडीह, मई 16 -- शाहिद इमाम गिरिडीह। शहरी जलापूर्ति योजना पर सालाना करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी शहर की प्यास नहीं बुझ पा रही है। भीषण रुप से पड़ रही गर्मी में सुबह के समय पानी मिलेगा या नहीं, इसकी फ्रिक अब लोगों को होने लगी है, दूसरी ओर लगातार गिर रहे जलस्तर से नगर निगम भी चिंतित है। चैताडीह के बाद अब व्हीटी बाजार इलाके महादेव तालाब के चानक का जलस्तर 100 फीट नीचे खिसक गया है। हालांकि इसके पूर्व चैताडीह चानक का पानी का लेयर 160 फीट नीचे जा चुका है। यही हाल खंडोली जलाशय का भी है। इस जलाशय में 6 से 7 फीट पानी भीषण गर्मी के कारण कम हो गया है। यहां बता दें कि शहर को खंडोली के अलावा व्हीटी बाजार और चैताडीह चानक से भी पानी दिया जाता है। हैंडपंप बना सहारा, लग रही है भीड़: जलापूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने से लोग हैंडपंप की ओर दौड़ रहे है। भीषण गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.