मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के शुम करण केडिया सभागार में रविवार को श्री जीण माता भक्त मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में मां जीण शक्ति का मंगलपाठ हुआ। मुख्य यजमान सुशील कुमार अग्रवाल एवं सुमीता अग्रवाल थीं। भागलपुर से आए राहुल सोनी और अंकिता शर्मा ने संगीतमय मंगलपाठ किया। इसमें 201 महिलाएं शामिल हुईं। कोलकाता के नृत्य नाटिका के कलाकारों ने भव्य नृत्य नाटिका की पुस्तुति दी। भजन प्रवाहक सौरभ शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से मन मोहा। मौके पर हिमांशु पालड़ीवाल, अनूप कंकरानिया, डॉ. रमेश केजरीवाल, प्रकाश अग्रवाल, दीपक टेकरीवाल, सुरेश केजरीवाल, राज कुमार दारूका, पप्पु सिंघानिया, शिव रमन कृष्ण आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...