रांची, जून 20 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर भवन में अटीलियर आर्ट गैलरी की ओर से दो दिवसीय कलाकृति-आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने एग्जिबिशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष ने प्रदर्शनी में शामिल महिला युवा स्टार्टअप कलाकारों व उनकी कृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कलाकारों की कलाकृति आकर्षित करने वाली है। हर पेंटिंग्स में जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने अटीलियर फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए हस्तनिर्मित पेंटिंग्स को अद्भुत बताया। कहा कि यहां जितनी भी कलाकृतियां हैं, सबों में कुछ न कुछ संदेश है। शनिवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक लोग आर्ट एग्जिबिशन में लगी कलाकृतियां देख सकते हैं। इस एग्जिबिशन में मैत्री गट्टानी, खुशी बाजोरिया, तान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.