गुमला, मार्च 10 -- गुमला। गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। चैंबर अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड स्थित चेंबर कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में गुमला के व्यापारियोंने हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे गुलाल और अबीर लगाकर व्यापारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और होली की खुशियां साझा की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। जिन्होंने व्यापारिक समुदाय को संगठित रहने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.