रांची, जनवरी 8 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर ने भारत स्थित कई देशों के राजनयिक दूतावासों को पत्र भेजकर झारखंड में निवेश और दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारी के लिए आमंत्रित किया है। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने पत्र में झारखंड को देश का प्रमुख खनिज भंडार बताते हुए कहा कि राज्य में लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे यह मेटल्स और माइनिंग सेक्टर का अहम केंद्र बनता है। उन्होंने ग्रीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर भी जोर दिया। ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, अजरबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, बेलारूस, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चिली, चीन, चेक रिपब्लिक, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इजराइल, इटली, जापान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, मेडागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.