रांची, फरवरी 22 -- रांची। नगर निगम चुनाव को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने व्यापारियों से मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि सोमवार को नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों में सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखे जाएं। साथ ही ऐसे कर्मचारियों को सवेतन अवकाश देना अनिवार्य होगा जो मतदाता हैं, भले वे अन्य स्थानों पर कार्यरत हों। यह नियम दैनिक वेतनभोगियों पर भी लागू होगा। महासचिव रोहित अग्रवाल ने व्यापारियों से स्वयं मतदान करने और परिवार व कर्मचारियों को भी प्रेरित कर अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...