प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। कलक्ट्रेट और कचहरी के सामने अधिवक्ताओं के अवैध चैंबर टूटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बुधवार सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक कार्रवाई के दौरान मार्ग पर सिर्फ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी, प्रवर्तन और पुलिस के जवान दिखाई पड़ रहे थे। मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। कार्रवाई समाप्त होने के बाद आवागमन शुरू हुआ। सुबह छह बजे कई लोगों ने कलक्ट्रेट के सामने मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोक दिया। मार्ग के बीच डिवाइडर पर लोगों की भीड़ लग गई। मार्ग पर यह स्थिति देखने के बाद कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया। परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.