रांची, सितम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर आदित्य मल्होत्रा और तुलसी पटेल की अगुवाई वाली टीमों के सदस्य लगातार पदयात्रा कर सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के दोनों दावेदार सदस्यों को अपनी प्राथमिकताएं गिनाने के साथ जीत के बाद सदस्य हित में निर्णय और पारदर्शिता का आश्वासन भी दे रहे हैं। इस दौरान दोनों टीमों के सदस्य भी अपने अध्यक्षीय उम्मीदवार के साथ बारिश के बीच सोमवार को जनसंपर्क में जुटे रहे। टीम आदित्य मल्होत्रा ने मेन रोड में सदस्यों से किया संपर्क टीम आदित्य मल्होत्रा ने सोमवार को मेन रोड में पदयात्रा कर सदस्यों से मुलाकात की और वोट का आग्रह किया। इस दौरान जीईएल चर्च और सैनिक मार्केट में सदस्यों से मुलाकात की। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा ने अपनी प्राथमिकता को गिनाते हुए कहा कि उनकी टीम व्य...