लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार,संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय सभागार में लातेहार चैंबर ऑफ फॉर्मर्स की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें प्रखंड के किसान प्रतिनिधि और चैंबर के सदस्य भाग लिया। जिसमें बारियातू प्रखंड से रामेश उरांव, बरवाडीह से मुकुल जोसेफ मिंज, हेरहंज से बबीता देवी,बालूमाथ से प्रभात मिंज, मनिका से महारंग राम, लातेहार से बबीता देवी ,चंदवा से आरती देवी और सरयू प्रखंड से मिथेंदर लकड़ा बैठक में उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निच्क्षल और राज्य स्तरीय तकनीक सलाहकार डॉक्टर बी़ डी सिंह मुंडा मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से चैंबर ऑफ फॉर्मर्स अध्यक्ष के लिए प्रभात मिंज, उपाध्यक्ष बबीता देवी और कोषाध्यक्ष मुकुल जोसेफ मिंज का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...