गुमला, मई 31 -- गुमला। गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संगठन अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बिन जमां से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसपी का स्वागत व अभिनंदन किया।चैंबर के सचिव बबलू वर्मा ने संगठन के सदस्यों का पुलिस कप्तान से परिचय कराया। भेंट के दौरान चैंबर पदाधिकारियों ने शहरी क्षेत्र में व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों से एसपी को अवगत कराया। मौके पर सह सचिव प्रणय साहु, दिलीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पद्म साबु, दिनेश अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.