भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यलय में आयोजित ट्रेड लाइसेंस शिविर अब सात दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह शिविर 16 फरवरी से चल रहा है और इसका समापन रविवार को होना था। शिविर के संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि व्यापारियों की मांग को देखते हुए प्रशासन और चैंबर ने शिविर की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे उन व्यापारियों को विशेष राहत मिलेगी, जो समयाभाव या तकनीकी कारणों से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। बताया कि शिविर में दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ आवेदन भरने में तकनीकी सहायता भी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.