भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से ट्रेड लाइसेंस को लेकर की गई सख्ती के बाद लगातार आवेदकों की संख्या बढ़ती जा रही है। विगत शनिवार तक ट्रेड लाइसेंस आवेदनों की संख्या 700 पार कर गई थी, जो मंगलवार को बढ़कर 800 से भी ऊपर चली गई है। ट्रेड लाइसेंस शाखा प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि आम लोगों की सहूलियत के लिए नगर निगम की ओर से ट्रेड लाइसेंस के लिए तीन तरह से आवेदन कराने की प्रक्रिया जारी है। जिसमें नगर निगम की ओर से ट्रेड लाइसेंस का एक शिविर चैंबर ऑफ कॉमर्स में लगाया गया है। वहीं दूसरा शिविर नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक हॉल में लगाया गया है। वहीं तीसरा तरीका ट्रेड लाइसेंस शाखा की टीम घूम कर जांच कर रही है, जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है, उनका ऑन स्पॉट ही आवेदन कराया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.