मोतिहारी, नवम्बर 16 -- मोतिहारी, हिप्र.। छतौनी के एक आवासीय होटल के सभागार में रविवार को मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से महेश सिन्हा को सत्र 2026 के लिए अध्यक्ष, आलोक कुमार को महासचिव, दो उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता व सुरेश चंद्र, कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा, उपसचिव विनय देवकुलियार को निर्वाचित किया गया। सभा में संयोजक मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष रविकृष्ण लोहिया, अनुपम जायसवाल, रोहित शाह संजीव रंजन कुमार अरविंद सर्राफ , सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ कमलेश कुमार, अभिषेक लोहिया, सत्यव्रत जायसवाल ,राजीव जायसवाल, रवि शेखर हेमन्त कुमार, ई अजय आजाद, केशव कृष्ण , धीरेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों व्यावसायी भाग लिए । मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुधीर अग्रवाल व सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय जायसवाल थे। जानकारी चैंबर के मीडिया प्रभारी...