प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट में नवनिर्मित बहुमंजिली इमारत में बने चैंबरों के आवंटन के लिए तय की गई प्रक्रिया का वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया है। उधर, एक महिला अधिवक्ता ने चैंबर आवंटन के लिए जारी अनंतिम सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह हाईकोर्ट बार को इस संदर्भ में शिकायती पत्र भेजेंगी। शुक्रवार को आवंटन को लेकर एक अनंतिम सूची जारी की गई। साथ ही चैम्बर के लिए शुल्क भी तय किया गया है। इसके मुताबिक सीनियर एडवोकेट के लिए ढाई लाख रुपये और अन्य वकीलों की विभिन्न कैटैगरी के लिए एक लाख, 50 हज़ार रुपये शुल्क लिया जाएगा। लिस्ट जारी होने के बाद आम अधिवक्ता इसके विरोध में हैं। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के पास स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन कर इस प्रक्रिया का विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में हरदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.