बोकारो, दिसम्बर 16 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिदेशक (प्रभारी)तदासा मिश्रा से कार्यालय में मुलाकात किया। संरक्षक संजय बैद ने कहा पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थापना से राज्य में उत्साह का संचार हुआ है। आपके कार्यकाल में पूर्ण विश्वास है कि सक्षम व कुशल नेतृत्व में झारखंड की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी होगी। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने झारखंड खनिज संपदाओं से समृद्ध एक औद्योगिक राज्य है, जहां अनेक राष्ट्रीय महत्व के उद्योग व प्रतिष्ठान अवस्थित हैं। उद्यमियों व व्यवसाइयों के हितों को सुदृढ़ करने व बोकारो सहित राज्य की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए झारखंड राज्य में उद्योगों की सुरक्षा व विकास को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक पुलिस बल का गठन करने की मांग की। जिससे...