पाकुड़, दिसम्बर 8 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान में रविवार को जेएमएम झारखंड चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, जिला संगठन सचिव मुसलुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, थाने के एसआई गौरी शंकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी टीमों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। ग्रुप ए के तहत पहला मुकाबला तीनपहाड़ और ललमटिया के बीच खेला गया। तीनपहाड़ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। निर्णय सही साबित हुआ और शुरुआत से ही उनके गेंदबाजों ने ललमटिया पर दबाव बनाए रखा। ललमटिया टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.