मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- शहीद बचन सिंह व स्व. अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे कुश्ती स्टेडियम में के चार पहलवानों ने नेशनल ग्रेफलिंग चैंपिनयनशिप में पदक जीते है। सभी विजेताओं को जनपद में पहुंचने पर उत्सावर्धन किया गया। युद्धिष्टर पहलवान ने बताया कि तीन जनवर से पांच जनवरी तक विशाखापटम में नेशनल ग्रेफलिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें 46 किलोवर्ग में अविश ने स्वर्ण पदक जीता। 50 किलोवर्ग में जुनैद ने स्वर्ण पदक जीता, 66 किलोवर्ग में सार्थक ने कांस्य पदक और 53 किलोवर्ग में अयान ने भी कांस्य पदक जीता। विजेताओं का पचैंडा बाईबास से ढोल के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पप्पू प्रधान, धीरज, मनोज, साहिद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.