एटा, दिसम्बर 13 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में 10 से 12 दिसंबर तक आयोजित चतुर्थ यूपी स्टेट क्वानकीड़ो चैंपियनशिप में जनपद एटा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एटा टीम में अवागढ़ पब्लिक स्कूल के चार क्वानकीड़ो खिलाड़ी शामिल रहे। पीबी ग्रुप में यश कुमार ने 34 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। तेज प्रताप ने 31 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। कैडेट बालिका वर्ग में जानवी यादव ने 44 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, खुशाली यादव ने 37 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय निदेशक सजल वार्ष्णेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य अतुलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.