दरभंगा, फरवरी 4 -- घनश्यामपुर। रसियारी निवासी अशोक झा के बड़े पुत्र गोविन्द कुमार झा को एशियन राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें चैंपियनशिप आयोजन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसका आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया करेगा। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दो से 14 फरवरी तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित होगी। गोविंद की सेवा 30 से 15 फरवरी तक ली जाएगी। चैंपियन शूटिंग क्लब के कोच रिशु केसरी और पंकज अटल सहित नेशनल शूटर हार्दिक भरद्वाज और जिले के लोगों ने श्री झा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.