नई दिल्ली, मार्च 9 -- रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दुबई में झंडे गाड़ दिए। भारत ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने कर ली। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने 252 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने 6 गेंद बाकी रहते चेज किया। न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीता। उन्होंने टूर्नामेंट में चार मैचों में 65.75 के शानदार औसत से 263 रन बनाए। उन्होंने दो शतक ठोके। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे। उन्होंने चार विकेट भी हासिल किए। रचिन भारतीय मूल के हैं। 25 वर्षीय रचिन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद कहा, ''निश्चित रूप से यह एक खट्टा-मीठा एहसास है। हमने अच्छा क्रिकेट खेला। भारत को जीत की बधाई। व्यक्तिगत अवॉर्ड बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.