नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना ​​है कि रोहित शर्मा सबसे ईमानदार और साफ दिल वाले इंसान हैं, जिन्होंने हमेशा दूसरों को आगे बढ़ने का मौका दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव लंबे समय तक खेले हैं और वे जानते हैं कि वे किस तरह के कप्तान और किस तरह के इंसान हैं। सूर्या ने रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए और फिर टीम इंडिया के लिए खेला है। सूर्यकुमार यादव ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा, ''वह बहुत स्वाभाविक और सहज इंसान हैं। वह कुछ भी करते हैं, उसमें दूसरों को आगे रखते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं। उनसे आसानी से संपर्क किया जा सकता है। वह हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। वह मैदान के अंदर और बाहर बेहद स्वाभाविक इंसान हैं। उनका दिल साफ है और वह बहुत ईमानदार हैं।'' यह...