नई दिल्ली, मार्च 10 -- ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मोहम्मद शमी से जुड़ा हुआ है, क्योंकि विराट कोहली ने मैच के बाद मोहम्मद शमी के परिवार से मुलाकात की। इसमें कुछ नई बात नहीं थी, क्योंकि अक्सर खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ियों के परिवार वालों से मिलते रहते हैं। इसमें देखने वाली बात ये थी कि विराट कोहली साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी की मां से मिले तो उनके पैर छूए और फिर उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। दरअसल, जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी खत्म हो चुकी थी। भारतीय खिलाड़ी अपना विनिंग मेडल और व्हाइट जैकेट हासिल कर चुके थे तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विराट कोहली से रिक्वेस्ट की कि उनकी मां उनसे मिलना चाहती हैं। विराट ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.