नई दिल्ली, मार्च 7 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वहीं वनडे फॉर्मेट से भी उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है और उनका मानना है कि ये फैसला खिलाड़ी तय करेंगे लेकिन अगर वह ऐसा करेंगे तो उनके इस फैसले के खिलाफ बहस करना मुश्किल होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दोनों 50 ओवर के क्रिकेट में आखिरी बार दिख सकते हैं। रोहित और कोहली ने आईसीसी टी20 विश्व कप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.