रांची, मार्च 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चीलटोली में तिग्गा पेट्रोल पंप के सामने स्थित शिक्षक बालकुमार साहू के घर से चोरों ने 12 लाख रुपये नगद सहित कई अन्य सामान चुरा लिए। घटना रविवार देर रात की है। चोर उनके घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज और दराज में रखे 12 लाख रुपये नगद, टीवी और इनवर्टर चुरा लिया। ज्ञात हो कि बालकुमार साहू का हेसमी में अपना पुराना घर है जहां वे सपरिवार रहते हैं। चिलटोली स्थित उनके नए घर में उनके बेटे रहते हैं। रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला उनके बेटे पुराने मकान में ही देख रहे थे। फाइनल मुकाबला समाप्त होने पर जब उनका बेटा चीलटोली स्थित घर जाने लगा तब बाल कुमार साहू ने ज्यादा रात होने के कारण उसे वहीं पर रोक लिया। इस बीच घर में ताला बंद देख चोरों ने हाथ साफ कर लिया। सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.