भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता । चेहल्लुम पर 15 अगस्त को शिया समुदाय की ओर से अलम का जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 16 अगस्त को मुस्लिम मोहल्लों से अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के संयोजक डॉ. फारुक अली के अनुसार 14 अगस्त को शाम में ही बरारी इमामबाड़ा से अलम का जुलूस निकलेगा। जो करबला पहुंचकर पहलाम करेगा। वहीं 15 अगस्त को अलम का जुलूस छोटा इमामबाड़ा असानंदपुर से निकलेगा। जबकि 16 अगस्त को लोग अपने-अपने मुहल्ले से निशान व अखाड़ा जुलूस के साथ सराय किलाघाट इमामबाड़ा आएंगे। 16 अगस्त को ही पहलाम के लिए अखाड़ा अपने तय रूट के अनुसार रात आठ बजे से सुबह तक शाहजंगी करबला में पहलाम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.