गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। चेहल्लुम के मौके पर 14 व 15 अगस्त को महानगर के इलाहीबाग, माली टोला, बसंतपुर, रानीबाग समेत विभिन्न क्षेत्रों से रिवायती जुलूस निकलेगा। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने प्रशासन से जुलूस मार्गों की सफाई और मलबा हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करने का दिन है, जो जुल्म के सामने झुकने की बजाय शहादत को अपनाए। कमेटी ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...