गया, अगस्त 16 -- हजरत इमाम हुसैन के चालीसवें के मौके पर शुक्रवार को कर्बला में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी। चेहल्लुम पर दोपहर शहर की शिया मस्जिद से मातम जुलूस निकला। शिया मस्जिद से निकला जुलूस चंद्रशेखर कॉलेज, तुतबाड़ी और पंचायती अखाड़ा होते हुए अपरह्नन तीन बजे बाद कर्बला पहुंचा। यहीं आखिरी रसोमात अंजाम पाया। यहां हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में नौहा ख्वानी वा जंजीरी मातम कर अपने अकीदत व मोहब्बत का नजराना पेश किया। असर की नमाज के बाद कर्बला रौजे के अंदर सुन्नी वा हिन्दू समुदाय के लोगों का आना शुरू हुआ। लोगों ने चादरपोशी वा सलातो सलाम का नजराना पेश करते है। रात करीब 11 बजे तक अकीदतमंदों की भीड़ बनी रही। खास मौके पर कर्बला को फूलों से सजाया गया। कर्बला पर शिया-सुन्नी के अलावा हिन्दू श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.