नई दिल्ली, फरवरी 23 -- होली खेलना हर किसी को पसंद होता है और खासतौर पर गीले वाले रंगों से खेलना। दोस्त-यार हो या परिवार हर कोई होली पर पक्का रंग घोलकर लगा देता है। होली खेलने के दौरान तो ये काफी अच्छा लगता है लेकिन बाद में कलर साफ करने में नानी याद आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कंटेंट क्रिएटर सुमन ने रंग को छुड़ाने का आसान तरीका बताया है। उनका कहना है कि अगर आपको पक्का रंग लग जाए और इसे साफ करना हो तो बस एक असरदार उबटन बनाकर तैयार कर लीजिए।पक्का रंग होली का पक्का रंग हर कोई खेल लेता है और फिर इसे छुड़ाने में कई उबटन, साबुन का इस्तेमाल करना पड़ता है। पक्के रंग को जल्दी छुड़ाना भी चाहिए वरना स्किन खराब हो सकती है। पक्के रंग में कई तरह के केमिकल होते हैं, जो स्किन की ऊपरी परत को डैमेज करते हैं। लाल, नीला, बैगनी, गुलाबी जैसे रंग ...