गोपालगंज, जनवरी 16 -- फुलवरिया। एक संवाददाता आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण के दौरान लाभुकों के चेहरे का मिलान अनिवार्य कर दिया गया है। बिना चेहरा मिलान किए राशन देने पर संबंधित सेविका के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को सीडीपीओ किरण कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि परियोजना क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह की 15 तारीख को टेक होम राशन का वितरण किया जाता है। वितरण के समय एफआरएस (फेस रिकग्निशन सिस्टम) के माध्यम से लाभुक के चेहरे का शत-प्रतिशत मिलान कर राशन दिया जा रहा है। पिछले माह करीब 85 प्रतिशत लाभुकों का चेहरा मिलान कर टेक होम राशन का वितरण किया गया था। सीडीपीओ ने बताया कि टेक होम राशन वितरण की निगरानी के लिए परियोजना में पदस्थापित को-ऑर्डिनेटर मनीषा कुमारी तथा महिला पर्यवेक्षिकाएं अंजू कुमारी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.