लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों को पोषाहार वितरण आधार चेहरा प्रमाणीकरण (एफआरएस) के माध्यम से करने का निर्देश है। इसको लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के लिए आदेश जारी कर दिया है। बिना चेहरा प्रमाणीकरण के पोषाहार का वितरण नहीं किया जाएगा। इसकी रोज मानीटरिंग भी हो रही है। हालांकि हर महीने पोषाहार की आपूर्ति न होना समस्या बना रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए पहले लाभार्थियों का मोबाइल नम्बर व आधार नम्बर सत्यापित किया गया। इसके बाद पोषण ट्रैकर एप पर एफआरएस (चेहरा प्रमाणीकरण) के माध्यम से वितरण की व्यवस्था की गई है। अब पोषाहार वितरण के समय लाभार्थी को ही आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाना होगा। पोषण ट्रैकर एप पर चेहरा प्रमाणीकरण होगा। चेहरा प्रमाणीकरण होते ही मोबाइल नम्बर...