शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी बीएलओ तो कहीं फाइलेरिया अभियान में लगी होने के कारण चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य फिसड्डी हो रहा है। इस कारण नगर सहित भावलखेड़ा, मिर्जापुर, ददरौल सहित कई ब्लॉक की गति फिसड्डी हो गई है। चेहरा प्रमाणीकरण कम होने के चलते नगर क्षेत्र के सीडीपीओ राजवीर, भावलखेड़ा ब्लॉक के सीडीपीओ आशुतोष तिवारी ने कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस जारी कर हर हाल में चेहरा प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए हैं। सीडीपीओ ने बताया कि चेहरा प्रमाणीकरण के बिना किसी को राशन न दिया जाए, अन्यथा की स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से रिकवरी की जाएगी। वहीं पूरे मामले में डीपीओ अरविंद रस्तोगी ने बताया कि शासन के सभी कार्य करना जरूरी है। चेहरा प्रमाणीकरण अति आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.