देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। सीतापुर में विगत दिनों आयोजित उत्तर प्रदेश शतरंज चैंपियनशिप 2025 में परचम लहरा चुकीं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की दो बेटियों अव्याना व अद्विका ढिल्लो को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया। अव्याना ने अंडर-7 में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं अद्विका सातवें स्थान पर रहीं हैं। सम्मान समारोह का आयोजन जिला ओलंपिक संघ ने किया। सदर विधायक ने कहा कि अव्याना और अद्विका की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। इतनी कम उम्र में दोनो बेटियों की उपलब्धि शानदार है। यह दोनो के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में खेलों के लिए उत्तम वातावरण तैयार किया गया है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.