किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज, संवाददाता। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा रविवार को स्थानीय खेल भवन-सह-व्यायामशाला में एक इनामी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुकेश कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि दिव्यांशु कुमार सिंह रनर-अप खिलाड़ी बने। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष दीप कुमार एवं तफहीमूर रहमान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने सारे प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में योगदान करने हेतु बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा अकादमी प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार दर्जन से अधिक बालक- बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सुधांशु सरकार एवं सहायक निर्णायक अंश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.