रांची, फरवरी 4 -- रांची, संवाददाता। बरियातू के चेशायर होम रोड स्थिति एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त करने के मामले में मंगलवार को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 9 आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में आरोप गठित किया गया। साथ ही अदालत ने ईडी को मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में छवि रंजन, कारोबारी अमित कुमार अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, दिलीप घोष, भरत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, अफसर अली और मो. सद्दाम पर आरोप गठित किया गया है। पिछले दिनों मामले के आरोपियों की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका सुनवाई पश्चात अदालत ने एक-एक करके खारिज कर दी थी। वहीं एक आरोपी राजेश राय अदालत नहीं पहुंचा। इससे पूर्व पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने उपस्थित आरोपियों से उसके ऊपर लगे आरोपों के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.